कुक दिलीप के नाम पर चल रहा था फर्जीवाड़ा! पता चलते ही फराह खान का हुआ पारा हाई, जानें क्या है पूरा मामला
Farah Khan Cook Dilip: बॉलीवुड की जानी मानी फिल्ममेकर फराह खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही इन दिनों अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि फराह खान ने पिछले साल अपने कुक दिलीप के साथ एक यूट्यूब चैनल शुरू किया था। कुछ ही समय में फराह खान के इस चैनल को ग्रोथ मिली साथ ही कुक दिलीप भी रातों रात फेमस हो गए। फराह खान के यूट्यूब वीडियोज़ लोगों द्वारा बेहद पसंद किए जा रहे हैं। खास बात तो यह है कि फिल्मी सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करवाने के लिए फराह खान के घर कुक दिलीप से मिलने जा रहे हैं और उनके हाथ का खाना खाने के लिए बेताब हैं।
गुस्से से लाल हुईं फराह खान
वैसे तो फराह खान आए दिनों फनी वीडियोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो फराह खान को जब से कुक दिलीप से जुड़े इस मामले का पता चला है तब से तो उनका पारा हाई है। बता दें कि फराह खान के कुक दिलीप की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता का फायदा उठाकर किसी ने कुक दिलीप के नाम का सोशल मीडिया एकाउंट बना दिया है। जिसे देखकर फराह खान गुस्से से लाल हो गई हैं।
फराह खान ने दी चेतावनी
फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट की स्टोरी पर कुक दिलीप के फेक इंस्टा एकाउंट का एक स्क्रीनशॉर्ट शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉर्ट में देखा जा सकता है कि कुक दिलीप के फेक एकाउंट पर लगभग 58 हजार फॉलोअर्स हो चुके हैं। इसी के साथ ही 244 पोस्ट भी डाली गई हैं। यह देखकर फराह खान काफी नाराज हुईं। इस स्क्रीनशॉर्ट को शेयर करते हुए फराह खान लिखती हैं- 'यह फेक एकाउंट है। हमने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।' फराह खान यहीं नहीं रुकीं उन्होंने इस एकाउंट होल्डर को चेतावनी देते हुए कहा- 'बेहतर होगा कि आप इसे हटा दें।'

फराह खान ने फैन्स से की ये अपील
आपको बता दें कि फराह खान की धमकी काम तो कर गई है। इस एकाउंट का नाम अब बदल दिया गया है। अब इस एकाउंट का नाम 'AI Blogger' रखा है। साथ ही जो भी पोस्ट डाली गई थीं वह सभी पोस्ट भी डिलीट कर दी गई हैं। बता दें कि यह दिलीप का पहला फेक एकाउंट नहीं है बल्कि कुक दिलीप के कई फेक एकाउंट इंस्टाग्राम पर हैं। यह देखकर फराह खान काफी दुखी हुईं। उन्होंने फैन्स से अपील की है की वह इस तरह के फेक एकाउंट से सतर्क रहें।


Click it and Unblock the Notifications











