..................... फराहःशाहरुख के साथ काम करने में मजा आता है Farah I feel very well to work with Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

फराहः शाहरुख के साथ काम करने में मजा आता है

By Staff

शुक्रबार, 9 नवंबरः कोरियोग्राफर से निर्देशिका बनी फराह खान को अपनी फिल्म ओम शांति ओम से बहुत उम्मीद है. इस फिल्म के माध्यम से उसने दर्शकों को एक हटकर मनोरंजक फिल्म देने का प्रयास किया है. फिल्म में सन सत्तर के बॉलीवुड को दर्शाया गया है. फराह के इस प्रयास को दर्शक कितना पसंद करेंगे, यह तो कुछ ही दिन में स्पष्ट हो जायेगा लेकिन यह तो जाहिर है कि फराह ने निर्देशन के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित किया है.

ओम शांति ओम जैसी फिल्म बनाने के पीछे आपका क्या इरादा था?
मैं दर्शकों को हमेशा हंसता मुस्कुराता हुआ देखना चाहती हूं. इसलिये मैंने फिल्म को मनोरंजक बनाया है. फिल्म में कई उतार चढ़ाव आते हैं और सस्पेंस बना रहता है.

लेकिन आप संजय लीला भंसाली की सांवरिया के कारण तनाव में हैं?
यह सब बेवजह अफवाह फैलाई गई है. सांवरिया के कारण मेरी ओम शांति ओम पर कोई असर नही पड़ेगा. दर्शकों को दोनों ही फिल्में पसंद आयेंगी.

संजय लीला भंसाली से आपके संबंध भी खराब हो गये हैं.
संजय मेरे दोस्त हैं, हम दोनो के बीच दोस्ती में अक्सर तकरार भी चलती रहती है, हम पहले लड़ते हैं और बाद में फिर दोस्त बन जाते हैं.

फिल्म के लिये दीपिका को ही लेने की क्या वजह थी?
दीपिका और ऐश्वर्या ही दो ऐसी अभिनेत्री थी जिसे मैं इस फिल्म में ले सकती थी. ऐश जब इस फिल्म में काम नही कर पाई तो फिर मैंने दीपिका को लिया. वह फिल्म की कहानी में पूरी तरह फिट बैठती है.

आप गर्भवती हैं और फिल्म में भी व्यस्त हैं?
हां, हालांकि काफी परेशानी होती है, लेकिन मेरी फिल्म भी मेरे लिये मेरे बच्चे की तरह है. मैं अपनी जिम्मेदारी से मुंह तो नहीं मोड़ सकती.

फिल्म में आपके पति शिरिष कुंदर ने संपादन किया है, लेकिन सुना है फिल्म की पार्टी में वे शराब के नशे में काफी ऊलजलूल हरकतें कर रहे थे और लड़कियों से छेड़खानी भी उन्होंने की थी?
छेड़खानी वाली बात गलत है, लेकिन ज्यादा पीने से वे कंट्रोल में नहीं थे. फिल्म में उन्होंने संपादन किया है, लेकिन मैंने तौबा कर ली है कि आगे से अपनी किसी फिल्म का संपादन मैं शिरिष को नही करने दूंगी.

आपकी और शाहरुख की ट्यूनिंग काफी जमती है?
क्यों न जमे, शाहरुख बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. उनके साथ काम करने में मुझे कितना मजा आता है मैं बता नही सकती.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X