बिहार जायेंगे तो इस रास्ते से जरूर गुजरना, ये है सुशांत सिंह राजपूत चौक, फैंस की श्रद्धांजलि VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही बिहार में उनके फैंस और लोगों के बीच दर्द और नाराजगी है। इसे लेकर लगातार फैंस वहां पर सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। इस बीच फैंस ने सुशांत के लिए एक और कदम उठाया है। जहां पर बिहार के पूर्णिया शहर में तीन किलोमीटर लंबी सड़क को सुशांत सिंह राजपूत का नाम दिया गया है।
Recommended Video
आपको बता दें कि ये सुशांत का गृहनगर है। उनके नाम पर यहां के चौक और सड़क का नामकरण किया गया है। इससे पहले इस गृहनगर पूर्णिया में फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया गया है। बता दें कि गुरुवार को मेयर सविता सिंह ने बोर्ड लगाकर विधिवत दोनों जगह का नामकरण किया है।

इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस पर वहां की मेयर सविता सिंह ने कहा है कि वह हर दिल अजीज अभिनेता थे।उन्हें भूलना आसान नहीं होगा। पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। हमने भी अपनी तरफ और शहर के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि देते हुए फोर्ड कंपनी चौक का नाम बदल कर सुशांत सिंह राजपूत चौक किया है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications