..................... सुशांत की मौत के बाद फैन्स ने किया शाहरूख खान को ट्रेंड | fans trend support outsider shahrukh khan after sushant singh rajput death debate - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद भयंकर ट्रेंड हो रहे हैं शाहरूख खान, तगड़ा कनेक्शन

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में नेपोटिज़्म पर बहस शुरू हो चुकी है और तब से ही लोगों ने सारे स्टार किड्स को बॉयकॉट करना शुरू कर दिया। ट्विटर पर इस बारे में मुहिम छिड़ चुकी है लेकिन इस बीच शाहरूख खान एक अलग ही कारण से ट्रेंड हो रहे हैं।

लोगों ने शाहरूख खान के नाम ट्रेंड चलाना शुरू किया #SupportOutsiderSRK। दरअसल, शाहरूख खान इस बात का सबसे बड़ा सुबूत है कि नेपोटिज़्म के बीच भी सुपरस्टार बन सकते हैं।

fans-trend-support-outsider-shahrukh-khan-after-sushant-singh-rajput-suicide-debate

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने शुरूआती इंटरव्यू में भी कहा था कि अगर वो इस इंडस्ट्री में टिक गए तो क्या पता वो एक दिन शाहरूख खान बन जाएं। सुशांत शाहरूख खान के बहुत बड़े फैन थे।

वहीं शाहरूख खान को भी सुशांत सिंह राजपूत में असीम संभावनाएं दिखती थीं। शाहरूख ने सुशांत को अपने शो पर इनवाइट किया था और सुशांत ने अपनी फिल्म ब्योमकेश बख्शी प्रमोट की थी। इस दौरान शाहरूख ने सुशांत को कहा था कि वो उनमें अपार टैलेंट देख सकते हैं।

सुशांत के बॉलीवुड डेब्यू के साथ ही उन्हें दूसरा शाहरूख खान माना जा रहा था और इसके कई कारण थे।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X