#PhantomTrailer: बजरंगी भाईजान के बाद कबीर खान का नया धमाका
[बॉलीवुड समाचार] कबीर खान की अगली फिल्म कैटरीना कैफ और सैफ अली खान स्टारर फैंटम है और उनकी हर फिल्म की तरह ये फिल्म भी अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे पर बनी है और फैन्स ने ट्रेलर के लिए #3daysToPhantomTrailer ट्रेंड करना शुरू कर दिया है। कैटरीना कैफ की कबीर खान के साथ ये तीसरी फिल्म है और पिछली दोनों फिल्में न्यूयॉर्क और एक था टाईगर ब्लॉकबस्टर रही हैं।
वहीं ये फिल्म सैफ अली खान के लिए भी उतनी ही ज़रूरी है क्योंकि काफी समय से दर्शकों ने उन्हें एक अच्छे किरदार में नहीं देखा है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं जिन्हें देखकर ये साफ पता चल रहा है कि कबीर खान सैफ अली खान और कैटरीना कैफ के साथ फिर कोई धमाका करने वाले हैं। दोनों ही अपने लुक में उम्दा लग रहे हैं।
[WOW: कैट के पास एक रिकॉर्ड, ना खान को मिला ना कपूर को]
ट्विटर पर चल रही खबरों के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज़ हो रहा है और फैन्स को इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतज़ार है। वैसे भी बजरंगी भाईजान के बाद कबीर खान के एक और धमाके का इंतज़ार किसे नहीं होगा!
[PICS: सलमान की मुन्नी बनेंगी कैटरीना का बचपन!!!]


Click it and Unblock the Notifications


