#6Months: शाहरूख खान की ज़ीरो और सलमान की फिल्म, पूरी की पूरी, बढ़िया नहीं बहुत बढ़िया है!
शाहरूख खान स्टारर ज़ीरो का टीज़र ईद पर रिलीज़ हुआ और लोगों को बेहद पसंद आया। टीज़र में थे एक बौने से शाहरूख खान जिनके किरदार का नाम था बऊआ सिंह और उनके साथ थे सलमान खान।
दोनों ने मिलकर धमाकेदार डांस किया और फैन्स दोनों को साथ में देखकर दिल हार गए। तब से शाहरूख स्टारर इस फिल्म का इंतज़ार लोगों को काफी ज़्यादा है। आज इसी इंतज़ार में फैन्स फिल्म को ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि फिल्म की रिलीज़ में ठीक छह महीने बचे हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने बताया कि ये काफी अलग फिल्म है। फिल्म में सलमान खान के किरदार के बारे में भी बात करते हुए शाहरूख ने कह दिया था कि थोड़ा सा सब्र कर लो पूरी पिक्चर में सलमान ही सलमान है।
[अक्षय कुमार ने कर ही दिया शाहरूख को रिप्लेस, 2020 BOOKED]
अब टीज़र देखने के बाद ये तो समझ आ गया है कि फिल्म में शाहरूख खान शानदार बॉलीवुड फैन बने हैं। और उनका साथ देंगे फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा।
खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ एक सुपरस्टार बनी हैं और शाहरूख खान उनके प्यार में पागल एक बौने। पूरी फिल्म अपनी सुपरस्टार कैटरीना से उस बौने के मिलने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में शाहरूख खान एक बौने हैं, जिसे एक हीरोइन से प्यार हो जाता है।
इसीलिए फिल्म का नाम पहले कैटरीना मेरी जान रखा गया था। वैसे खबर है कि फिल्म में कैटरीना कैफ के अपोज़िट अभय देओल हैं।और वाकई हमने शाहरूख खान के 18 ऐसे किरदार निकाल लिए जहां वो किसी और की बीवी या गर्लफ्रेंड पर डोरे डाल रहे थे -


Click it and Unblock the Notifications

