ब्रह्मास्त्र के टीज़र में फैन्स ने ढूंढ निकाले शाहरूख खान, आधे सेकंड में दिखा योद्धा जैसा लुक, देखिए तस्वीरें

आज ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मल्टीस्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र का टीज़र रिलीज़ किया गया है जिसमें फिल्म के ट्रेलर का अनाउंमेंट किया गया है। इस टीज़र में फिल्म के सभी एक्टर्स का लुक शामिल किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मौनी रॉय शामिल हैं।

लेकिन इस टीज़र में फैन्स ने सुपरस्टार शाहरूख खान की भी झलक ढूंढ निकाली जो बहुत ही शानदार तरीके से टीज़र में रखी गई है। गौरतलब है कि शाहरूख खान फिल्म में एक मेहमान कलाकार हैं जो फिल्म के शुरूआती 30 मिनट में ही दिखाई देंगे और उन्हीं के साथ ब्रह्मास्त्र की कहानी शुरू होगी।

Recommended Video

Ranbir Kapoor, Alia Starrer Brahmastra के टीज़र ने जीता दिल, ट्रेलर को लेकर बड़ा क्रेज | FilmiBeat

fans-spot-shahrukh-khan-in-ranbir-kapoor-alia-bhatt-s-brahmastra-teaser-in-warrior-look-see-pics

फैन्स ने सोशल मीडिया पर टीज़र का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जहां एक आदमी योद्धा या बैरागी जैसे लुक में खड़ा दिखाई दे रहा है। पीछे से ही सही लेकिन फैन्स को पूरा यकीन है कि ये शॉट शाहरूख खान का ही है। अगर अफवाहों की मानें तो फिल्म में शाहरूख खान ऐसे व्यक्ति की भूमिका में हैं जिनके पास कुछ अद्भुत शक्तियां हैं लेकिन उनसे उनकी ये शक्तियां फिल्म की विलेन मौनी रॉय चुरा लेती हैं।

ये कहानी, कितनी सच्ची है और कितनी झूठी, ये तो फिल्म की रिलीज़ के बाद ही पता चलेगा। बात करें शाहरूख खान की तो ब्रह्मास्त्र के साथ वो आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री और सलमान खान की फिल्म टाईगर में भी मेहमान कलाकार के रूप में दिखेंगे। आपको याद दिलाते हैं उनके कुछ यादगार कैमियो।

काल काल में धमाल

काल काल में धमाल

शाहरूख खान, करण जौहर और उनकी धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए खास रहे हैं। 2003 में जब धर्मा ने शाहरूख खान के बिना एक फिल्म बनाने की सोची तो फिल्म में शाहरूख के लिए एक आईटम नंबर रखा गया। मलाईका अरोड़ा के साथ उनका ये गाना काल काल में हम तुम करें धमाल काफी फेमस हुआ था।

भूतनाथ में बंकू के पापा

भूतनाथ में बंकू के पापा

भूतनाथ में शाहरूख खान बंकू के पापा की भूमिका में दिखाई दिए थे जो कि एक नेवी ऑफिसर होते हैं। फिल्म में शाहरूख खान और जुही चावला पति - पत्नी के किरदार में दिखाई दिए थे। फिल्म में शाहरूख खान के कई सीन थे।

भूतनाथ रिटर्न्स

भूतनाथ रिटर्न्स

भूतनाथ के बाद, भूतनाथ रिटर्न्स में भी शाहरूख खान ने एक कैमियो किया था और अमिताभ बच्चन के साथ नज़र आए थे। हालांकि, इस फिल्म में शाहरूख खान, अपनी पहली फिल्म से बिल्कुल अलग किरदार में थे। शाहरूख खान के शूटिंग के दौरान के सीन भी यूट्यूब पर मौजूद हैं।

इश्क कमीना का डांस नंबर

इश्क कमीना का डांस नंबर

करिश्मा कपूर - नाना पाटेकर स्टारर इस फिल्म में शाहरूख खान का कैमियो, इश्क कमीना के लिए याद रखा जाता है। उनके और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री को कोई नहीं भूल सकता। उस दौरान, शाहरूख खान ने अपनी चॉकलेट बॉय इमेज को तोड़ते हुए ये डांस नंबर किया था।

लक बाय चांस का क्लाईमैक्स

लक बाय चांस का क्लाईमैक्स

शायद शाहरूख खान का सबसे सशक्त कैमियो। लक बाय चांस के अंत में शाहरूख खान आते हैं और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा सबसे कड़वा लेकिन ज़रूरी सच बताकर निकल जाते हैं। फिल्म के क्लाईमैक्स में शाहरूख खान सबका दिल जीत लेते हैं। ये फिल्म ज़ोया अख्तर की डेब्यू फिल्म थी।

साथिया का छोटा सा कैमियो

साथिया का छोटा सा कैमियो

यशराज फिल्म्स और शाहरूख खान का तो गहरा रिश्ता है ही। ऐसे में विवेक ओबेरॉय - रानी मुखर्जी स्टारर साथिया में शाहरूख खान अहम पड़ाव पर नज़र आए थे। फिल्म में शाहरूख खान एक ऑफिसर की भूमिका में थे और तबू उनकी पत्नी की भूमिका में जो विवेक ओबेरॉय के किरदार से एक अजीब सी सिचुएशन में टकराते हैं।

हर दिल जो प्यार करेगा

हर दिल जो प्यार करेगा

चूंकि सलमान खान ने शाहरूख खान की कुछ कुछ होता है में सेकंड लीड निभाकर फिल्म को मज़बूती दी थी, तो शाहरूख खान भी सलमान खान की फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा में नज़र आए थे। फिल्म में शाहरूख खान के साथ उनकी कुछ कुछ होता है की बिटिया सना सईद भी नज़र आई थीं।

ऐ दिल है मुश्किल

ऐ दिल है मुश्किल

शाहरूख खान को रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन पर देखकर फैन्स की चांदी हो गई थी। इसके बाद दोनों के साथ की कितनी फिल्मों की अफवाहें उड़ीं कि पूछिए ही मत। करण जौहर की फिल्म में शाहरूख खान, ऐश्वर्या राय के पति की भूमिका में नज़र आए थे जो केवल एक डायलॉग के साथ भी याद रह जाते हैं।

ट्यूबलाइट

ट्यूबलाइट

शाहरूख खान आखिरी बार ट्यूबलाइट में कैमियो करते दिखाई दिए थे। सलमान खान की इस फिल्म में शाहरूख खान बेस्ट पार्ट थे ऐसा फैन्स तक ने माना था।

दुश्मन दुनिया का

दुश्मन दुनिया का

कैमियो शब्द जब प्रचलन में भी नहीं था, उसके पहले के समय में महमूद की इस फिल्म में शाहरूख खान ने एक कैमियो किया था। दिलचस्प ये है कि फिल्म में सलमान ने भी कैमियो किया था और पोस्टर पर शाहरूख सलमान डाल कर ही फिल्म बेचने की कोशिश की गई थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X