..................... Fans slam Filmfare Awards for not giving Deepika Padukone best actress award - Hindi Filmibeat

आलिया Vs दीपिका - एक बनी बेस्ट एक्ट्रेस और दूसरी के फैन्स ने साफ कहा - CHEATING

Recommended Video

Deepika Padukone APOLOGIES to fans because of Alia Bhatt; Here's Why | FilmiBeat

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2019 की शाम काफी दिलचस्प थी। बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर के लिए नॉमिनेट हुई थीं - आलिया भट्ट (राज़ी), दीपिका पादुकोण (पद्मावत), रानी मुखर्जी (हिचकी), नीना गुप्ता (बधाई हो) और तबू (अंधाधुन)। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स के लिए नॉमिनेट हुई थीं आलिया भट्ट (राज़ी), नीना गुप्ता (बधाई हो), अनुष्का शर्मा (सुई धागा), राधिका मदन (पटाखा), तापसी पन्नू (मुल्क) और तबू (अंधाधुन)।

जहां आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस पॉपुलर का अवार्ड मिला वहीं नीना गुप्ता को क्रिटिक्स का। और इसी के साथ दर्शकों की उम्मीद टूट गई जो दीपिका पादुकोण को पद्मावत के लिए अवार्ड जीतते देखना चाहते थे। फैन्स ने साफ कहा कि दीपिका के साथ नाइंसाफी हुई है और फिल्मफेयर ने धोखा किया है।

गौरतलब है कि ज़ी सिने अवार्ड्स में भी बेस्ट एक्टर के लिए रणवीर सिंह को कोई अवार्ड नहीं दिया गया जिसके बाद उनके फैन्स ने साफ कहा कि ज़ी सिने अवार्ड्स ने रणवीर सिंह का पूरी तरह इस्तेमाल किया।

फिल्मफेयर अवार्ड्स ने भी दीपिका पादुकोण को पूरी लाइमलाइट तो दी लेकिन अवार्ड नहीं दिया और फैन्स इस बात से बेहद नाराज़ हैं। हालांकि देखना है कि इस साल की दिलचस्प फिल्मों के बाद, अगले साल की फिल्मफेयर ट्रॉफी किसके हाथ आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X