अमिताभ बच्चन के निधन अफवाह उड़ी, सोशल मीडिया पर चिंतित हुए फैंस!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस वक्त लगातार किसी ना किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा रहते हैं और उनकी फिल्में लोगों को काफी पसंद आती हैँ। ऐसा कहा जाता है कि उनके अभिनय को लेकर हमेशा पसंद करते रहेंगे जब तक वो काम करेंगे। लेकिन आए दिन उनको लेकर कुछ अफवाहें भी सामने आती हैं जो कि उनके फैंस को गुस्सा दिलाने के लिए काफी हैँ। इस वक्त अमिताभ बच्चन को लेकर अफवाह उड़ी है कि उनका निधन हो गया है।
हालांकि ये महज कोरी अफवाह के कुछ भी नहीं है, वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं। अफवाह ये थी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और उसके बाद उनका देहांत हो गया है।

इंटरनेट पर इस अफवाह के सामने आते ही ये आग की तरह फैल गई और लोग सच्चाई जानने की कोशिश करने लगे। अमिताभ बच्चन इस वक्त अपनी फिल्म झुंड को लेकर खबरों का हिस्सा हैं जो कि कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होकर धमाका कर दिया है।
हालांकि अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को दर्शक उस मात्रा में नहीं मिले हैं जितनी इसकी तारीफ हो रही है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक रियल लाइफ किरदार निभाया है जिसका नाम नागराज मंजुले है।
वो झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों को फुटबाल सिखाने को लेकर चर्चा में आए थे। इस फिल्म की सलाह अमिताभ बच्चन को आमिर खान ने दी थी और उनको काफी पसंद आई थी। आमिर खान ने फिल्म देखकर अपना रिएक्शन दिया था।


Click it and Unblock the Notifications