पठान में शाहरुख खान का दिखेगा ऐसा दमदार लुक, सेट से सामने आई फोटो- धड़ल्ले से वायरल
अभिनेता शाहरुख खान ने लंबे ब्रेक के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है। दो साल के बाद किंग खान ने कैमरे पर वापसी की और इसी के साथ सोशल मीडिया पर पठान और शाहरुख खान छा गए। SRK के फैंस ने शाहरुख खान की लेटेस्ट फोटो भी पठान के सेट से शेयर की। फैंस काफी एक्साइटिड हैं और उनकी खुशी का ठिकाना नही हैं।
शाहरुख खान की जो तस्वीर सामने आई है उसमे वह नए अवतार में दिख रहे हैं। शाहरुख खान इन तस्वीरों में लंबे बाल और न्यू लुक में दिखाई दे रहे हैं। पठान से दो साल के बाद फिर से वापसी कर रहे शाहरुख खान के फैंस उनके लुक की तस्वीरें खूब सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
फैंस शाहरुख खान को अपने ही अंदाज में ट्रिब्यूट दे रहे हैं। ट्विटर पर पठान और शाहरुख खान हैशटैग ट्रेंड भी करने लगे हैं। कुछ फैंस तो सोशल मीडिया पर भावुक भी हो गए और कुछ ने एक्टर को बेस्ट एक्टर का तमगा भी दिया। खैर ऐसे टैग तो शाहरुख खान कई बार अपने करियर में हासिल कर चुके हैं। लेकिन इस बार शाहरुख खान के फैंस को फिर से उनसे काफी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications