..................... Fans reactions on Hrithik Roshan and Saif Ali Khan starrer Vikram Vedha trailer! विक्रम वेधा- ट्रेलर रिलीज होते ही बोले फैंस, 'लौट आया किंग'- जमकर हुई तारीफ! - Hindi Filmibeat

Vikram Vedha- ट्रेलर रिलीज होते ही बोले फैंस, 'लौट आया किंग'- जमकर हुई तारीफ!

सुपरस्टार ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेधा का धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और ट्रेलर को लेकर अपनी बातें रखते नजर आ रहे हैँ। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान दोनों ही शानदार लग रहे हैं फिल्म को लेकर काफी मेहनत दोनों ने की है। इस फिल्म को पुष्कर गायत्री ने डायरेक्ट किया है और उन्होने पूरी कोशिश की है कि फिल्म शानदार बनी हो।

हालांकि ट्रेलर देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी दमदार होगी। ये फिल्म तमिल विक्रम वेधा के आधिकारिक हिंदी रीमेक है और साउथ के दर्शक भी इससे जुड़ने वाले हैं।

vikram vedha, trailer, hrithik roshan, saif ali khan, विक्रम वेधा, ट्रेलर, ऋतिक रोशन, सैफ अली खान

फिलहाल हम बात कर रहे हैं ट्रेलर देखकर आने वाले रिएक्शन्स के बारे में जो कि अलग है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'यही तो आपको पता लगाना है सर' #विक्रमवेधा मास पंच पैक कर रहा है!

आप इसे देखना पसंद करते हैं! मेरी नजर में टीजर से कहीं बेहतर है। 30 सितंबर एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी रिलीज की तारीख है लेकिन #HrithikRoshan vs #SaifAliKhan, मैं इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हूं!'

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, 'धमाके के साथ किंग की वापसी।' एक फैन ने लिखा, 'फिल्म जो यहां अपना खुद का बेंचमार्क सेट करने के लिए है। ऋतिक-सैफ की जोड़ी का जादू देखने के लिए तैयार हो जाइए।' इस तरह से फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X