REACTIONS: अमिताभ बच्चन और तापसी के 'बदला' ट्रेलर ने लगाई आग- फैंस बोले SUPER HIT
आज अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म बदला का ट्रेलर रिलीज हुआ है और ट्रेलर इतना शानदार है कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है। इस ट्रेलर के सामने आते ही अमिताभ बच्चन के फैंस ने सोशल मीडिया खुशी जाहिर करते हुए उनके अभिनय और ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। ट्विटर पर फैंस का प्यार इस ट्रेलर को मिल रहा है और एक बार फिर से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की इस सस्सपेंस थ्रिलर को लोग पसंद करने वाले हैं। आइए आपको दिखाते हैं फैंस के शानदार रिएक्शन्स...
बता दें कि अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू इसके पहले फिल्म पिंक में नजर आए थे और इस फिल्म ने धमाल कर दिया था। दोनो फिर से साथ आ रहें हैं और देखना ये है कि फिल्म कैसा काम करती है। ये फिल्म 8 मार्च 2019 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications