कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, ट्विटर पर ट्रेंड, फैंस बोले- नखरे देख Corona ने छोड़ा साथ
सिंगर कनिका कपूर की लेटेस्ट कोरोना वायरस टेस्ट नेगेटिव आई है। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर कनिका कपूर ट्रेंड होने लगी हैं। ट्विटर पर कई मीम्स और फोटो वायरल होने लगी हैं। बता दें कुछ दिन पहले खुद सोशल मीडिया पर कनिका कपूर ने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी शेयर की थी।
मामला तब गरमाया जब पार्टी करने की बात सामने आई और इसके बाद हड़कंप मच गया कैसे सिंगर कोरोना पॉजिटिव होते हुए भी एक समाजिक कार्यक्रम में शामिल हुईं।
इस पार्टी में करीब 100 लोग शामिल थे। इसके अलावा वह ताज होटल में ठहरीं, इसके बाद यहां भी हड़कंप मच गया। धीरे धीरे पूरे लखनऊ में कोरोना वायरस फैलने का खौफ हो गया।
शुक्र इस बात का है कि उनके आसपास के लोगों की जो रिपोर्ट्स सामने आई है वह नॉर्मल थी। यानी उनमें से किसी को भी कोरोना नहीं था।अब कनिका की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। जिसके बाद उनके फैंस को जरूर सुकून मिला होगा।


Click it and Unblock the Notifications