ब्लॉकबस्टर होगी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो'- जबरदस्त एंट्री के साथ धमाका
Recommended Video

आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म जीरो के दो पोस्टर्स रिलीज कर दिये हैं। ट्रेलर से एक दिन पहले आए ये पोस्टर्स देखकर फैंस क्रेजी हो चुके हैं। किसी ने फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर करार दे दिया है। तो कोई शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के लुक्स पर फिदा है। बता दें, इस फिल्म में शाहरुख खान बौने आदमी का किरदार निभा रहे हैं।
'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' के लिए अच्छी खबर- धमाकेदार कमाई FINAL है
अब तक फिल्म के दो टीजर रिलीज किये गए थे.. पहला 1 जनवरी और दूसरा टीजर ईद के मौके पर रिलीज किया गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन दोनों एक्ट्रेस के लुक को छिपाकर रखा गया था। पोस्टर्स में हमने अनुष्का और कैटरीना का लुक देखा.. और अंदाजा लगाया कि अब ट्रेलर तो और भी धमाकेदार होने वाला है।

ज़ीरो का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर यानि की 2 नवंबर को रिलीज होने वाला है। जाहिर है ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। यह साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में हैं। साथ ही फिल्म का बजट भी काफी ज्यादा है। शाहरुख फैंस का मानना है कि इस फिल्म के साथ शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमबैक करने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











