कैटरीना कैफ का पुतला रितिक के पुतले से है बेहतर- फैंस रिएक्शन
हाल ही में लंदन के मैडम तुसाद म्यूसियम में कैटरीना कैफ का मोम का पुतला शामिल किया गया। इस पुतले के साथ कैटरीना कैफ ने बड़े ही स्टाइल और मुस्कुराहट के साथ तस्वीर भी खिंचवाई है। इस तस्वीर को देख कैटरीना कैफ के फैंस बेहद खुश हैं।
कैटरीना कैफ वो आंठवीं बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं जिनका मोम का पुतला तुसाद म्यूसियम में लगाया गया है। इससे पहले रितिक रौशन, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरुख खान आदि के मोम के पुतले भी लगाए गये हैं। आइये जानते हैं कैट के मोम के पुतले को लेकर उनके फैंस ने क्या रिएक्शन दिये हैं।
असजद नाजीर- मैं बहुत खुश हूं इस पुतले को देखकर, कैटरीना कैफ का मोम का पुतला बेहद खूबसूरत है, बिल्कुल उनकी तरह। लेकिन रितिक रौशन का स्टेचू बहुत ही खराब था। उसे देखकर मुझे बहुत बुरा लगा था।
मुनीबा कमल- कैटरीना कैफ ने बॉलिवुड के बेहतरीन सितारों के बीच अपनी जगह बनाई है। हम बहुत खुश हैं।
निधि वर्मा- कैटरीना कैफ अपने मोम के पुतले के बगल में खड़े होकर बेहद खूबसूरत दिखरही हैं। बहुत लकी हैं कैटरीना कैफ।


Click it and Unblock the Notifications












