..................... फैंस को पसंद आ रहा है गेंदा फूल का गुजराती वर्जन- बादशाह की जमकर की तारीफ Fans reaction on Baadshah Gujrati version of Genda Phool - Hindi Filmibeat

फैंस को पसंद आ रहा है गेंदा फूल का गुजराती वर्जन- बादशाह की जमकर की तारीफ

By Staff

रैपर और सिंगर बादशाह ने हाल ही में गेंदा फूल गाना रिलीज किया था और इस गाने में उनके साथ जैकलीन फर्नांडीज नजर आईं थीं। इसके रिलीज होते ही लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके बाद लोग डिमांड कर रहे थे कि इस गाने का गुजराती वर्जन भी आना चाहिए। यही कारण है कि बादशाह ने इसका ये वर्जन रिलीज किया। इसका गुजराती वर्जन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और लोग मस्त हो गए हैं।

गेंदा फूल के गुजराती वर्ज़न में बादशाह के साथ भूमि त्रिवेदी ने अपनी आवाज़ दी है। इन्होंने मिलकर इस गाने के बोल भी लिखे हैं। अपने पहले गुजराती सॉन्ग के बारे में रैपर बादशाह का मानना है कि "गेंदाफूल को मिली दिलकश प्रतिक्रियाओं से मैं बेहद खुश हूं, इतना ही नहीं फैंस/फॉलोवर्स हमें लगातार इस गाने के गुजराती वर्ज़न की मांग कर रहे थे। मुझे गुजराती व्यंजन, कल्चर, खासकर गुजराती भाषा से बेहद लगाव है।

baadshah, jaqueline fernandez, बादशाह, जैकलीन फर्नांडीज, जैकलीन फर्नांडीज

इस गान को सुनने के बाद फैंस ने ट्विटर पर अपने शानदार रिएक्श दिए हैं.. फैंस का मानना है कि गाना काफी ज्यादा शानदार है और वो इसको बार बार सुन रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक गाने को हिंदी से गुजराती में इतना प्यार मिल रहा है।

बादशाह ने कहा था कि लोग मांग कर रहे हैं इसलिए प्रशंसकों के डिमांड पर इस गाने का गुजराती वर्ज़न लेकर आ रहे है जिसे भूमि त्रिवेदी ने आवाज़ दी है। मुझे दर्शकों के प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतज़ार है।

सिंगर भूमि त्रिवेदी का कहना है कि " मैंने जब ' गेंदा फूल ' इस गाने को सुना, मुझे इसकी आदत सी लग गई और मैं इस गाने को लूप में सुना करती थी। फिलहाल लोग इसको काफी पसंद कर रहे हैं आप भी सुनिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X