जयपुर में अनुभव सिन्हा ने की थप्पड़ की स्क्रीनिंग- फिल्म देखने के बाद ऐसा था लोगों का रिएक्शन
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म "थप्पड़" ने अपने दमदार कंटेंट के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। दिल्ली और भोपाल में शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने जयपुर में थप्पड़ की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया था, जिसे दर्शकों से अद्भुत प्रतिक्रिया मिली है। यही नहीं, इस विशेष स्क्रीनिंग में अभिनेत्री तापसी पन्नू और निर्देशक अनुभव सिन्हा भी शिरकत की थी जो इस दौरान वहाँ उपस्थित लोगों के साथ खास बातचीत करते हुए नज़र आये।
स्क्रीनिंग के समापन के बाद चारों ओर से तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी जो उस रात का सबसे खूबसूरत दृश्य था। इससे पहले, भोपाल में भी स्क्रीनिंग के दौरान स्टैंडिंग ओवेशन के साथ फ़िल्म को सरहाया गया था।

फिल्म को पहले ही उन लोगों द्वारा ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया गया है, जो यह फ़िल्म देख चुके है और अनुभव सिन्हा की आर्टिकल 15 और मुल्क जैसे प्रामाणिक कंटेंट को देखते हुए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है!
अनुभव सिन्हा और भूषण कुमार द्वारा निर्मित और तापसी पन्नू द्वारा अभिनीत "थप्पड़" 28 फरवरी 2020 में रिलीज़ के लिए तैयार है जिसका पूरा देश बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है।
हाल ही में, फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज़ किया गया था जिसने लाखों लोगों द्वारा रिपोर्ट किए जाने के कारण यूट्यूब पर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











