..................... Fans reaction on Akshay Kumar's Bachchan Pandey Trailer goes viral! बच्चन पांडे का ट्रेलर देख उछल पड़े अक्षय कुमार के फैंस, बोले 'सुपरहिट है फिल्म'! - Hindi Filmibeat

Reaction- बच्चन पांडे का ट्रेलर देख उछल पड़े अक्षय कुमार के फैंस, बोले 'सुपरहिट है फिल्म'!

सुपरस्टार अक्षय कुमार काफी समय से अपनी फिल्म बच्चन पांडे को लेकर चर्चा में चल रहे थे और अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर को देखकर फैंस उछल पड़े हैं और शानदार रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं और पंकज त्रिपाठी भी दमदार किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर की बात करें तो अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे नाम के एक खतरनाक आदमी का रोल किया जो कि मर्डर करता है और खुद को भाई नहीं बल्कि गॉडफादर मानता है। इस ट्रेलर को देखकर आपको ये जरूर समझ में आ जाएगा कि अक्षय कुमार एक ऐसा रोल कर रहे हैं जो किसी अभी तक किसी लीड एक्टर के द्वारा नहीं किया गया है।

bachchan pandey, akshay kumar, बच्चन पांडे, अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का लुक भी काफी खतरनाक लग रहा है और उनकी एक आँख पत्थर की है। फिल्म कृति सैनन और अरशद वारसी बच्चन पांडे पर फिल्म बनाते नजर आ रहे हैं और जैकलीन फर्नांडीज ने अक्षय कुमार की गर्लफ्रेंड का रोल निभाया है। फिलहाल आप देखिए फैंस के रिएक्शन...

ये अलग है

ये अलग है

एक फैन ने लिखा है.. हमने ओरिजनल देखी है लेकिन ये कुछ अलग ही है।अक्षय कुमार की एक्टिंग ब्लॉकबस्टर है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा है, जलने वाले तो जलते रहेंगे।

क्या शानदार एंट्री सीन है

क्या शानदार एंट्री सीन है

क्या शानदार एंट्री सीन है, मजा आ गया ट्रेलर देखकर, पूरा मासी धमाका है। हेटर्स की पहली ही जल गई है, अक्षय कुमार का स्वैग देखकर।

उम्मीद से ज्यादा शानदार है

उम्मीद से ज्यादा शानदार है

बहुत ही शानदार है, फिल्म को थिएटर्स में देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता हूँ। एक यूजर ने लिखा है, ये सरप्राइजिंग ट्रेलर है। उम्मीद से ज्यादा शानदार है।

एक्सीलेंट ट्रेलर है

एक्सीलेंट ट्रेलर है

एक यूजर ने लिखा है, एक्सीलेंट ट्रेलर है, अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कॉमेडी शानदार है। फैंस इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

 गॉडफादर कहते हैं

गॉडफादर कहते हैं

इस तस्वीर को साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा है, गॉडफादर। इसके अलावा उनका डायलॉग भी लिखा है, भाई नहीं बल्कि गॉडफादर कहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X