Reactions: वरूण धवन सारा अली खान का नया गाना देखकर मम्मी कसम फैन्स हुए DIE
वरूण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर वन, 25 दिसंबर को अमेज़ॉन प्राइम पर रिलीज़ हो रही है लेकिन उससे पहले फिल्म का नया गाना मम्मी कसम रिलीज़ हुआ है और इस गाने को सुनकर और देखकर फैन्स पागल हो चुके हैं। क्यों। ये मत पूछिएगा क्योंकि शायद प्यार अंधा होता है। और वरूण धवन और सारा अली खान के फैन्स का प्यार तो उफ्फ।
खैर, कुली नं. 1 जितनी मसाला फिल्म है, उतना ही मसालेदार ये गाना है। गाने के बोल कैसे हैं, म्यूज़िक कैसा है, इस पर बात नहीं करते हैं क्योंकि कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि आप न्यू ईयर पर इसी गाने पर बेतहाशा नाचने वाले हैं।

गाने में वरूण धवन को ठंडी लग रही है, रज़ाई भी छोटी है लेकिन फिर भी उन्होंने और सारा अली खान ने ठंड कपड़े पहनने की जहमत नहीं ही उठाई है। पर खैर, लॉजिक और मसाला फिल्मों का कोई कनेक्शन नहीं होता है। ये हम भी जानते हैं और फैन्स भी। इसलिए गाने को ढेर सारा प्यार सोशल मीडिया पर मिल रहा है।
अभी तक लोग केवल वरूण धवन को ही गोविंदा और सलमान खान का कॉम्बिनेशन बोलते थे। अब इस गाने को देखने के बाद लोग सारा अली खान को भी करिश्मा कपूर और करीना कपूर का कॉम्बिनेशन कह रहे हैं।
फैन्स का कहना है कि आलिया भट्ट के बाद अब सारा अली खान बॉलीवुड की अगली सुपरस्टार होंगी। सारा ने वैसे भी केदारनाथ और सिंबा के साथ फैन्स का दिल जीता है।


Click it and Unblock the Notifications













