सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI जांच की मांग तेज, बिहार में लोगों ने निकाला मार्च, प्रदर्शन जारी
सुशांत सिंह राजपूत केस में रोजाना नए नए मोड़ आ रहे हैं। वहीं बिहारवासी और प्रशंसक लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग पर अड़े है। अपनी मांगों को लेकर बिहार के आरा शहर में सैकड़ों की संख्या में युवा सड़कों पर उतरें और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलवाने के लिए सीबीआई जांच की मांग की। सुशांत को लेकर बिहारवासियों का कहना है कि वह सच्चाई को बाहर लाकर रहेंगे।
इन विरोध प्रदर्शनकारियों की मांग है कि जल्द से जल्द इस मामले पर उच्च स्तरीय जांच हो। आरा शहर में रविवार को विरोध मार्च निकाला गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर को न्याय दिलवाने के लिए इन युवाओं ने जेपी स्मारक से लेकर शहीद भवन तक लंबा मार्च निकाला। सुशांत के फैंस का कहना है कि सरकार जबतक सीबीआई जांच के आदेश नहीं देती वह अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











