कोरोना पॉजिटिव हैं अमिताभ बच्चन- फैंस कर रहे हैं हवन, रुद्राभिषेक, मंदिरों में विशेष पूजा-पाठ
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अमिताभ और अभिषेक को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि ऐश्वर्या और आराध्या को घर पर ही रखा गया है। बच्चन परिवार के लिए देश भर में फैंस घबराए हुए हैं। अमिताभ बच्चन के जल्द स्वस्थ हो जाने की कामना के साथ अलग अलग शहरों में फैंस पूजा और हवन कर रहे हैं।
Recommended Video
77 साल के बिग बी को फैंस कितना चाहते हैं, यह बताने की जरूरत नहीं। फिल्म इंडस्ट्री में 5 दशक से भी ज्यादा का वक्त गुजार चुके बिग बी की सलामती के लिए लोगों ने मंदिर-मस्जिद का भी रुख किया। बता दें, बिग बी ने खुद ट्विटर पर खुद कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है।

सभी बच्चन परिवार के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सीहोर के सिद्धि विनायक मंदिर में भी उनके स्वास्थ्य को लेकर विशेष पूजा अर्चना की गई है। यहां मंत्र जाप के साथ पाठ भी किया गया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।


Click it and Unblock the Notifications