Happy B'Day शाहरुख खान: मन्नत के बाहर फैंस की दिवानगी और बेशुमार प्यार- देंखे VIDEO
बॉलीवुड के सुपरस्टार और करोड़ों दिलों की धड़कन शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिल सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर से शाहरुख खान के फैंस शाहरुख की एक झलक के लिए उनके घर मन्नत के सामने इकठ्ठे हुए हैं। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश होने का मौका नहीं दिया और घर से बालकनी से सभी फैंस को धन्यवाद दिया।
शाहरुख खान के फैनडम की तुलना शायद नहीं की जा सकती। फिल्में चले ना चले.. 100 करोड़ कमाए ना कमाए.. बॉलीवुड के किंग खान का स्टारडम ना कम था.. ना होगा। और ये वीडियो इस बात का पुख्ता सबूत हैं। बता दें, मन्नत के बाहर यूं भी फैंस की भीड़ रहती है.. शाहरुख ना सही फैंस उनके घर के साथ ही तस्वीर खिंचा कर खुश हो जाते हैं। लेकिन अपने जन्मदिन पर शाहरुख फैंस से रुबरु जरूर होते हैं।

वहीं, बॉलीवुड फैमिली ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई देना शुरु कर दिया है। सबसे पहले विश किया है शाहरुख के सबसे करीबी दोस्त करण जौहर ने। करण ने शाहरुख और गौरी खान की एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
और लिखा है- Happy birthday bhai!!!! Have known Gauri and you for 25 years and it will always be the most special relationship of my life!!! Thank you for being family and for all the memories ...and here's to many more!!! May #zero be your biggest and hugest blockbuster!!!❤️❤️❤️🤗🤗
रिपोर्ट्स की मानें तो 3 नवंबर को शाहरुख खान अपनी जन्मदिन की पार्टी देने वाले हैं। जहां आमिर खान और सलमान खान भी शामिल होंगे। जबकि अपने जन्मदिन पर शाहरुख अपनी आगामी फिल्म जीरो का ट्रेलर लांच करने वाले हैं।
CHECKOUT THE MADNESS AT THIS HOUR .. ALL FANS from across the world, gathered for their Superstars birthday outside MANNAT .. Here's wishing the king of hearts, @iamsrk, a very Happy Birthday!
— RJ ALOK (@OYERJALOK) November 1, 2018
#HappyBirthdaySRK #HBDSRK #RjAlok pic.twitter.com/eRHxG9YV0W


Click it and Unblock the Notifications












