Reaction- लक्ष्मी बम का ट्रेलर देख उछल पड़े फैंस तो कुछ बोले 'नकलची बॉलीवुड'- Mix रिएक्शन
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का धमाकेदार ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है और ट्रेलर सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी नजर आएंगी और वो ट्रेलर में काफी शानदार लग रही हैं। कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार की जोड़ी के लिए लोग काफी उत्सुक है। फिल्म के ट्रेलर में एक गाना सुनाई दे रहा है जिसके बोल हैं.. बुर्ज खलीफा.. इस गाने में दोनों शानदार लग रहें हैं।
Recommended Video
अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बम का ट्रेलर देखने के बाद इस समय लोग रिएक्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर मिले जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैँ। गौरतलब है कि ये फिल्म साउथ की कंचना 2 की रीमेक है और कुछ लोगों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आया है। हालांकि अक्षय कुमार के फैंस इस फिल्म के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं और फिल्म रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लक्ष्मी बम के ट्रेलर को लेकर लोग किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं.. एक नजर आप भी डालिए..


Click it and Unblock the Notifications