'अमिताभ जी आप बीमार हो जाते हैं तो अच्छा नहीं लगता'

कोई मंदिर में पूजा करवा रहा है तो कोई यज्ञ कर रहा है। सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक और टि्वटर पर तो लोगों की शुभकामनाओं का ढ़ेर लग गया है। सब यही कह रहे हैंकि अमिताभ जी गेट वेल सून। एक प्रशंसक ने ये लिखा है कि अमिताभ जी आप बीमार हो जाते है ना..तो हमें अच्छा नहीं लगता है। आप बस जल्द से जल्द ठीक हो जाइये। हम आपके जल्द सेहतमंद होने की ऊपर वाले से दुआ करते है।
अपने प्रशंसको से लगातार मिल रहे इस संदेश से अमिताभ बच्चन बेहद भावुक हो गये . उन्होंने बड़े ही भावुक अंदाज में अपने ब्लॉग परलिखा है कि मैं आपलोगों के प्यार और शुभकामनाओं का आभारी हूं। जब तक आप लोगों की दुआ और प्यार साथ है, मुझे कुछ नहीं हो सकता है। मैं अब पूरा भरोसा है कि मैं बहुत जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगा।
More from Filmibeat
abhishek bachchan amitabh bachchan अभिषेक बच्चन अमिताभ बच्चन टि्वटर डिपार्टमेंट रामगोपाल वर्मा department ram gopal verma twitter


Click it and Unblock the Notifications











