एयरपोर्ट पर अपना सामान संभालती दिखीं सारा अली खान- फैंस ने की बड़ाई- देंखे VIDEO

स्टार्स और उनके एयरपोर्ट लुक्स आजकल काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन दो फिल्मों से ही सबकी चहेती बन चुकीं सारा अली खान अपने लुक्स की वजह से नहीं, बल्कि किसी और वजह से चर्चा हो रही है। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट पर सारा अपना सामान खुद उठाती और संभालती दिखीं। ऐसे में फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं कि सारा बाकी स्टार्स से अलग है।

सारा अली खान की तरह काफी कम स्टार्स दिखते हैं जो एयरपोर्ट पर अपना सामान खुद उठाते दिखते हो। सारा अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' से ही चर्चा में बनी हुई हैं। अपने हंसमुख स्वभाव और बेहतरीन अदाकारी से सारा ने सबका दिल जीत लिया है।

Sara Ali Khan

सारा का यह ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि सारा बाकी स्टारकिड्स की तरह नहीं है और काफी जमीन से जुड़ी हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'सारा अली खान अकेली ऐसी स्टार हैं, जिसको मैंने उसका सामान संभालते देखा है। सारा ने दिखा दिया है कि स्टार्स भी अपना काम खुद कर सकते हैं। ऐसे बहुत सारे स्टार्स हैं जो सोचते हैं कि वो आम लोगों से ऊपर हैं।

बता दें, केदारनाथ और सिंबा के बाद अब सारा के पास बैक टू बैक फिल्में हैं। इम्तियाज अली की लव आजकल 2, डेविड धवन की कूली नंबर 1 के अलावा सारा 'भूल भलैया 2' से भी जुड़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X