ऋतिक रोशन- सैफ अली खान की विक्रम वेधा ट्रेलर की प्रिव्यू स्क्रीनिंग देख फैंस ने बोला सुपरहिट

By Filmibeat Desk

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा के धमाकेदार टीजर के बाद हाल ही में ट्रेलर के लॉन्च से एक दिन पहले फैन्स के लिए एक एक्सक्लूसिव प्रिव्यू स्क्रीनिंग का आयोजन किया था और इसने उनके बीच एक तूफान पैदा कर दिया है। ट्रेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर, दुबई, जयपुर, नई दिल्ली और कोलकाता सहित 10 शहरों में रखी गई थी, वहीं फैन्स भी फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए इस कदर उत्साहित थे कि जहां कुछ फैन्स सिनमाघरों के बाहर कास्ट और फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट शो कर रहें थे वहीं कुछ फैन्स हूटिंग करते दिखें। ट्रेलर में दिखाई गई ऋतिक और सैफ की ऑन-स्क्रीन क्लैश और दिल को छू लेने वाली बीजीएम से लेकर इसके जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस तक, फैंस फिल्म के हर पहलू इम्प्रेस नजर आएं।

Recommended Video

Vikram Vedha Teaser: Hrithik Roshan-Saif Ali Khan की Film का Teaser Release, फिर से South की copy?

Hrithik Roshan, Vikram Vedha, Saif Ali Khan

वैसे भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब लॉन्च से एक दिन पहले 10 अलग-अलग शहरों में ट्रेलर की एक्सक्लूसिव प्रिव्यू स्क्रीनिंग प्रशंसकों के लिए आयोजित की गई हो। इसके अलावा, दर्शकों के बीच ट्रेलर के लिए जो प्यार और एक्नॉलेजमेंट दिखी वो वास्तव में जादुई है और इसने दर्शकों के लिए स्क्रीन पर फिल्म देखने की एक्साइटमेंट को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। ऐसे में दर्शकों से मिली इतनी कमाल की प्रतिक्रिया देखने के बाद, हम कह सकते हैं कि फिल्म निश्चित रूप से रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ देगी।#VikramVedha 30 सितंबर 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

विक्रम वेधा को गुलशन कुमार, टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने फ्राइडे फिल्मवर्क्स एंड जियो स्टूडियोज और YNOT स्टूडियोज प्रोडक्शन के सहयोग से प्रस्तुत किया है। यह फिल्म पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार और एस शशिकांत और द्वारा निर्मित हैं, जो 30 सितंबर 2022 को विश्व स्तर पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X