68 साल के अमिताभ काटेंगे 68 पाउंड का केक

इसके अलावा अमिताभ को उनके पिता हरिवंशराय बच्चन और मां तेजी बच्चन की तस्वीर भी भेंट की जाएगी। अमिताभ की तस्वीरों का म्यूजियम भी बरेली में खोला जाएगा।
फैंस क्लब के डायरेक्टर एम. ए. जावेद अंसारी ने बताया कि अमिताभ बच्चन फैंस क्लब के सदस्यों ने बिग बी से उन्हें 68 पाउंड का केक तोहफे में देने की अनुमति मांगी थी, जिसे उन्होंने कबूल कर लिया है। अमिताभ ने खुद पत्र लिखकर फैंस क्लब के सदस्यों को उन्हें तोहफा देने की इजाजत दी है।
अंसारी के अनुसार अमिताभ ने पत्र में लिखा है, बरेली से बाबूजी तथा माताजी की गहरी यादें जुड़ी हैं। आप मेरे चित्रों के संग्रहालय का निर्माण करना चाहते हैं। इससे आप लोगों का मेरे प्रति असीम प्रेम जाहिर होता है। आपको बता दें कि ॉअंसारी के अनुसार यह तस्वीर उस समय बनाई गई थी, जब अमिताभ तीन साल के थे।


Click it and Unblock the Notifications