ALERT: ऐश्वर्या राय को बड़े परदे पर देखने के लिए तैयार...जज़्बा ट्रेलर!
[बॉलीवुड समाचार] ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म जज़्बा का ट्रेलर 25 अगस्त को 1 बजे रिलीज़ हो जाएगा और इसका एलान संजय गुप्ता ने अपने ट्विटर पर कर दिया है। ऐश्वर्या राय के फैन्स काफी समय से उनकी कमबैक फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। उन्होंने काफी सोच समझ कर और काफी फिल्में रिजेक्ट करने के बाद ये फिल्म साइन की है और इसलिए दर्शकों की मानें तो इस फिल्म में उन्हें काफी कुछ खास मिलेगा।

ऐश्वर्या राय 5 साल बाद बड़े परदे पर वापसी कर रही हैं और वो इसके लिए काफी एक्साईटेड हैं। फिल्म के बारे में सब कुछ काफी छिपा कर रखा गया है। और सारा राज़ खुलेगा 25 अगस्त को 1 बजे। फिल्म में एश्वर्या राय के साथ इरफान खान और शबाना आज़मी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। तो बस थोड़ा इंतज़ार और देखते हैं कि ऐश्वर्या राय के जज़्बा ट्रेलर में ऐसा क्या होगा खास!
[ऐश की कमबैक फिल्म का सीक्रेट उड़ा देगा होश....Copy?]


Click it and Unblock the Notifications















