क्या सुशांत सिंह राजपूत की मौत थी एक साजिश? फैंस ने की CBI जांच की मांग
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। फैंस ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर सीबीआई जांच की मांग की। ट्विटर पर #CBIEnquiryForSushant ट्रेंड कर रहा है। यहां प्रशंसकों ने सुशांत की मौत को साजिश करार दिया और सीबीआई द्वारा जांच की मांग की। वहीं सुशांत सिंह राजपूत का परिवार पहले ही न्यायिक जांच की मांग को लेकर गृह मंत्रालय से कर चुका है।
बता दें 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित किराए के फ्लैट में करीब 10-11 बजे के बीच सुसाइड कर लिया। इस दौरान घर में चार लोग मौजूद थें। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अब तक 10 लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज कर चुकी है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी शामिल हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications