#SultanFever: फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है 'सुल्तान' सलमान का CRAZE
सलमान खान की सुल्तान रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक दिया है। बहरहाल, सलमान खान का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर सिर्फ सुल्तान की बातें हो रही हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म शानदार ओपनिंग देगी।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म ओपनिंग डे पर 40-42 करोड़ की कमाई करने वाली है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म सुल्तान हाउसफुल जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 3 दिन पहले से ही शुरू हो चुकी थी। और ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म के टिकट पहले दिन ही बिक गए।
लिहाजा, कई फैंस ऐसे भी हैं, जिन्हें फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने का मौका नहीं मिल पाया। यहां देंखे सुल्तान का कितना है फैंस को इंतजार....
[यहां पढ़ें सुल्तान का रिव्यू]


Click it and Unblock the Notifications


