..................... Vicky Kaushal hides Katrina Kaif's baby bump as their pool picture breaks the internet | विकी कौशल कैटरीना कैफ की नई तस्वीर - Hindi Filmibeat

क्या इस तस्वीर में विकी कौशल ने कैटरीना कैफ का बेबी बंप छिपाया, Holiday Pics पर फिदा हुए फैन्स

कैटरीना कैफ के जन्मदिन के मौके पर वो, विकी कौशल और दोनों के कुछ दोस्त एक हॉलीडे ट्रिप पर मालदीव्स गए हैं। इस मौके पर फैन्स काफी समय से उनकी तस्वीरों का इंतज़ार कर रहे थे और आखिरकार विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। फैन्स इस तस्वीर को देख इस कपल पर फिर से फिदा हो गए हैं।

Recommended Video

Katrina Kaif के birthday videos viral, Vicky Kaushal ने किया special Instagram post, Viral Video

फैन्स ने विकी कौशल और कैटरीना कैफ से कहा कि वो इस तरह की तस्वीरें क्यों नहीं पोस्ट करते हैं। साथ ही कुछ ने ये भी दावा किया कि इस तस्वीर में विकी कौशल, कैटरीना कैफ का बेबी बंप छिपा रहे हैं।

fans-claim-vicky-kaushal-hides-katrina-kaif-s-baby-bump-as-their-pool-picture-breaks-the-internet

दरअसल, काफी समय से विकी कौशल और कैटरीना कैफ के जल्दी ही माता पिता बनने की अफवाह गपशप गली में गूंज रही है। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ काफी समय से मीडिया से दूर हैं। मुंबई में होने के बावजूद वो कैमरों की नज़र से बची हुई थीं और यही कारण है कि रिपोर्ट्स ये दावा करने लग गई हैं कि कैटरीना सोच समझकर कैमरों में कैद होने से बच रही हैं जिससे कि उनकी प्रेगनेंसी की खबर सामने ना आए। हालांकि, इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो ना हम बता सकते हैं और ना ही फिलहाल आप जान पाएंगे।

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की अफवाहें अभी भी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इन अफवाहों में कितनी सच्चाई है पता नहीं। दूसरी ओर उनके खाना बनाने की कला को बखूबी सीखने की अफवाह में भी कितनी सच्चाई है पता नहीं। लेकिन फैन्स इन दोनों ही खबरों को जानकर काफी उत्साहित हैं।

ढेर सारी तस्वीरें

ढेर सारी तस्वीरें

हालांकि, विकी कौशल और कैटरीना कैफ, लगातार इस ट्रिप से ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं लेकिन फिर भी कैटरीना कैफ के प्रेगनेंसी की अफवाहें हैं कि ठंडी होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।

घर पर समय बिता रही हैं कैटरीना

घर पर समय बिता रही हैं कैटरीना

सूत्रों का कहना है कि शादी से पहले, कैटरीना कैफ को केवल कॉफी बनाने आता था लेकिन अब वो पूरा खाना बनाना सीख रही हैं और इस काम में कैटरीना कैफ की मदद कर रही हैं विकी कौशल की मां वीणा कौशल। हालांकि, इस सूत्र पर पूरी तरह भरोसा इसलिए नहीं किया जा सकता क्योंकि लॉकडाउन के दौरान ही कैटरीना कैफ ने ऑमलेट बनाते हुए अपना वीडियो शेयर किया था।

नहीं दे पाईं थीं पति का साथ

नहीं दे पाईं थीं पति का साथ

इस साल, अबू धाबी में हुए आईफा अवार्ड्स में भी विकी कौशल ने अकेले ही शिरकत की और कैटरीना कैफ इस अवार्ड समारोह का हिस्सा नहीं बन पाई। हालांकि ये विकी कौशल के लिए काफी खास मौका था क्योंकि उन्हें सरदार ऊधम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल रहा था। लेकिन रिपोर्ट्स में बताया गया कि कैटरीना कैफ कोरोना पॉज़िटिव हैं और इसलिए वो आईफा का हिस्सा नहीं बन पाईं।

कैसे उड़ीं प्रेगनेंसी की अफवाहें

कैसे उड़ीं प्रेगनेंसी की अफवाहें

कैटरीना कैफ के प्रेगनेंट होने की अफवाहें कुछ महीनों पहले पहली बार उड़ीं जब वो एयरपोर्ट पर बिल्कुल ढीला ढाला कुर्ता पाजामा पहने हुए दिखाई दीं। फैन्स ने उन्हें देखते ही कमेंट करना शुरू कर दिया था कि कैटरीना कैफ प्रेगनेंट हैं। हालांकि, कैटरीना के फैन्स ने उनका बचाव करते हुए ये पूछा कि क्या एक इंसान ढीले ढाले कपड़े तभी पहन सकता है जब वो प्रेगनेंट हो?

पीछे पड़ चुके हैं लोग

पीछे पड़ चुके हैं लोग

इसके बाद कैटरीना कैफ और विकी कौशल एक साथ छुट्टियां मनाते दिखे। इस छुट्टी को बेबीमून तक का नाम दे दिया गया। माना जा रहा था कि कैटरीना कैफ और विकी कौशल, अभी किसी से भी ये न्यूज़ शेयर नहीं करना चाहते हैं और इसलिए उनकी टीम लगातार इस खबर का खंडन कर रही है। इस खबर को कैटरीना और विकी कौशल की टीम लगातार नकार रही थी लेकिन मीडिया की कई रिपोर्ट्स इस खबर की पुष्टि करने पर तुली हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X