बाइक से फैंस करने लगे Rashmika Mandanna का पीछा, कार का शीशा नीचे कर एक्ट्रेस ने लगाई जोरदार डांट, WATCH

fans-chase-rashmika-mandanna-s-car-on-bike-actress-scolds-them-for-not-wearing-helmets-see-video

Rashmika Mandanna: साउथ के बाद अब बॉलीवुड में भी चर्चा बटोर रहीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने फैंस से काफी दोस्ताना रिश्ता रखती हैं। फैंस भी उन्हें बहुत प्यार देते हैं। लेकिन हाल ही में रश्मिका ने अपने कार का पीछा कर रहे दो फैंस को डांट लगाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रश्मिका मंदाना जनवरी में दो बड़ी रिलीज़ के लिए तैयार हैं। वो दोनों के लिए प्रमोशन शुरू कर चुकी हैं। 2023 की उनकी पहली फिल्म तमिल बिग-बजट एंटरटेनर वरिसु है, जिसमें विजय ने भी अभिनय किया है। शनिवार को फिल्म का ऑडियो लॉन्च चेन्नई में आयोजित किया गया, जहां रश्मिका भी मौजूद थीं।

इवेंट खत्म होने के बाद, रश्मिका अपनी कार से अपने होटल वापस जा रही थीं जब उन्होंने देखा कि उनके फैंस का एक झुंड अपनी बाइक पर उसका पीछा कर रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि सिग्नल पर रश्मिका की कार रुक जाती है.. और वो कार का शीशा नीचे करके फैंस को हेलमेट नहीं पहनने के लिए डांट लगाती हैं। बाइकर्स जवाब देते हैं कि वे हेलमेट पहन लेंगे, लेकिन रश्मिका उसे तुरंत हेलमेट लगाने को कहती हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिका का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है।

फिल्मों की बात करें तो.. रश्मिका मंदाना जनवरी में थलपति विजय की फिल्म वरिसू में नजर आएंगी। फिल्म का ऑडियो लॉन्च 1 जनवरी 2023 को नए साल के मौके पर सन टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। इसके अलावा 2023 में रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मिशन मजनू, रणबीर कपूर के साथ एनिमल और अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2 में नजर आएंगी।

इस साल रश्मिका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। वो अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता के साथ फिल्म गुडबॉय में नजर आईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X