फैंस ने रिलीज की सलमान खान की राधे, दिया Review ईद 400 करोड़ ब्लॅाकबस्टर, थिएटर के आगे भीड़ !
कोरोना महामारी ना होती तो इस वक्त केवल हर तरफ सलमान खान की राधे की चर्चा होती। राधे योर मोस्ट वांटेड भाई का इंतजार कैसा होता इसका एक नजारा इस वक्त ट्विटर पर छाया हुआ है। सलमान हर साल ईद पर अपने फैंस को एक एक्शन रोमांटिक फिल्म की सौगात देते आए हैं।
लेकिन कोरोना के चलते इस साल ना चाहते हुए राधे रिलीज नहीं हुई। सिनेमाघर बंद है। इतनी बड़ी फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करना मेकर्स के लिए बड़ा नुकसान है। इन सबके बीच सलमान खान के फैंस ने ट्विटर पर #Radhe का ट्रेंड शुरू कर दिया है। फैंस का क्रेज सलमान खान की राधे को लेकर इस कदर है कि कई लोगों ने इसे लेकर रिव्यू भी कर डाला है।

कई फैंसे ने लिखा है कि हमने राधे देख ली। ये 400 करोड़ की सबसे बड़ी ब्लॅाकबस्टर फिल्म साबित होगी। कई ने थिएटर की तस्वीरें डाली है जहां सलमान की फिल्म देखने के लिए भीड़ जुटी हुई है। यहां देखिए सलमान के फैंस का प्यार राधे के लिए एक से एक शानदार रिएक्शन। खुद ही रिलीज कर दी फिल्म और दे डाला रिव्यू..


Click it and Unblock the Notifications