डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने अनाउंस किया अगला एक्शन फिल्म ‘राम’, फैंस बोले यहीं तो है ‘पठान 2’

साउथ इंडियन फिल्मों के डायरेक्ट जीतू जोसेफ ने अपनी नयी फिल्म 'राम' का अनाउंस किया है। इस एक्शन फिल्म के लिए 'दृश्यम' फेम निर्देशक जीतू जोसेफ ने मलयालम स्टार मोहनलाल को साइन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म में जीतू जोसेफ और मोहनलाल एक बार फिर से साथ में काम करने वाले हैं। वहीं इस थ्रीलर एक्शन फिल्म की कहानी को लेकर फैंस का दावा है कि 'राम' की स्क्रिप्ट बॉक्स ऑफिस पर अभी धूम मचा रही शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' से मिलती-जुलती है।
फैंस बोले यहीं तो है 'पठान 2' :
मीडिया रिपोर्ट्स में जो बात छन-छन कर आ रही है, जीतू जोसेफ निर्देशित फिल्म 'राम' की कहानी एक एक्स रॉ एजेंट की है, जो अचानक एक दिन गायब हो जाता है। इस बीच देश में आतंकवादी हमला होने की जानकारी मिलती है। आतंकवादियों को हराने के लिए रॉ के एजेंट राम मोहन की देश को जरूरत है। फिल्म 'राम' की कहानी इसी जासूस के जीवन और उनके जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की कहानी सामने आते ही फैंस दावा करने लगे हैं कि इस कहानी के साथ 'पठान' की स्क्रिप्ट हुबहू मिलती है। सोशल मीडिया पर फैंस 'यहीं तो है पठान 2' कमेंट कर रहे हैं।
पठान के सीक्वल की अभी कोई चर्चा नहीं :
महज एक सप्ताह पहले ही रिलीज हुई फिल्म 'पठान' की आंधी अभी तक चल रही है। एक के बाद एक कई फिल्मों की रिलीज को पोस्टपोन किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि 'पठान' की आंधी में उड़ जाने के खतरे के मद्देनजर ही, फिल्मों के रिलीज को टाला जा रहा है। फैंस 'पठान' के सीक्वल के साथ-साथ जिम (जॉन अब्राहम) के प्रीक्वल की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने 'पठान' के सीक्वल को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications













