सलमान के फैन्स की दबंगई..ट्यूबलाइट स्क्रीनिंग के दौरान फोड़े पटाखे
सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट स्क्रीनिंग के दौरान फैन्स ने पटाखे फोड़े।
सलमान खान के क्रेजी फैन फॉलोअर्स के बारे में सभी जानते हैं। हाल में सलमान खान के फैन्स ने कुछ ऐसा किया जिसके बारे में खुद सलमान खान भी जान लें तो शायद क्लास दें। दरअसल मालेगांव में फैन्स ने सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट के दौरान बीच में ही पटाखे फोड़ने लगे।
कहा जाता है कि सलमान के फैन्स के साथ बैठकर फिल्में देखना काफी मजेदार होता है। लेकिन ये काफी जानलेवा भी साबित हो सकता था। इसके पहले भी ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज के समय शाहरुख खान के फैन्स ने भी ऐ दिल है मुश्किल के समय शाहरुख खान के स्पेशल अपीयरेंस पर भी ऐसे ही पटाखे फोडे थे।
वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है । आपको बता दें कि इस मामले के बाद सिनेमाहाल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
बीते कुछ वर्षों में ईद पर रिलीज की गई सलमान खान फिल्मों को देखकर कहा जा सकता है कि इस ईद वह दर्शकों को ज्यादा खुश नहीं कर पाए हैं। जहां उनकी फिल्में पहले ही दिन बंपर कलेक्शन करती हैं वहीं इस बार यह फिल्म वीकेंड और ईद की छुट्टी के बाद भी में भी 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है।


Click it and Unblock the Notifications