आईफा में शाहरूख को देखने टूट पड़े दीवाने

शाहरूख खान यहां स्टेज पर अपना डांस पेश करने वाले थे लेकिन उनके घुटने की चोट ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया फिलहाल वो मंच भी संभाल रहे हैं। । लेकिन जब किंग खान टोरेंटो हवाई अड्डे से बाहर आये तो उनके चाहने वालों की भीड़ उन पर तो जैसे टूट ही पड़ी। हर कोई बस उन्हें छूने के लिए बेकरार दिख रहा था लेकिन कुछ ही लोग नसीब वाले थे जिनसे किंग खान ने हाथ मिलाया। किंग खान ने सबको फ्लाइंग किस करके अपनी मुहब्बत का इजहार कर दिया।
किंग खान ने सभी का शुक्रिया अदा किया और कहा वो हमेशा इन लोगों के आभारी रहेगें जो उन्हें इस कदर प्यार करते हैं। शाहरूख यहां अपनी फिल्म रा. वन को प्रमोशन करेगें। आईफा समारोह तीन दिन चलेगा।
;

Click it and Unblock the Notifications











