#BoycottBhujOnOTT- नाराज हुए अजय देवगन के फैंस, कहा- मेगा स्टार की फिल्म ओटीटी पर नहीं देखेंगे
फिलहाल देश में फैलते कोरोना के केस को देखते हुए कहा नहीं जा सकता है कि सिनेमाघर कब तक खुलेंगे। ऐसे में निर्माता- निर्देशक ओटीटी पर ही अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं। अफवाहों की मानें तो अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की भी ओटीटी पर रिलीज होने की चर्चा है। लेकिन अजय देवगन फैंस इससे काफी नाराज हैं और ट्विटर पर #BoycottBhujOnOTT ट्रेंड कर रहे हैं।
Recommended Video
अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म भुज 14 अगस्त 2020 को रिलीज होने के लिए शेड्यूल की गई थी। लेकिन कोरोना लॉकडाउन की वजह से यह संभव नहीं लग रहा। फिल्म में अजय देवगन, स्क्वाड्रन लीडर विजय कार्णिक की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध के दौरान, वायुसेना के पराक्रम और शौर्य की कहानी बताएगी।

फैंस का कहना है कि अजय देवगन की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है। उनके फैंस बेसब्री से फिल्म रिलीज का इंतजार करते हैं ताकि बड़े पर्दे पर उसका मजा ले सकें। ऐसे में डिजिटिल रिलीज की वजह से फिल्म बर्बाद हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications