Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हुई खूब बद इंतजामी, नहीं मिला पानी, कुछ हुए बेहोश, लोगों ने सुनाया अपना दुखड़ा

Diljit Dosanjh Dil Luminati Tour: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने शनिवार रात दिल्ली के खचाखच भरे जेएलएन स्टेडियम में परफॉर्म करके राजधानी में धूम मचा दी। लेकिन उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद, प्रोग्राम पर खराब मैनेजमेंट और अव्यवस्था के कारण फैंस की कड़वाहट का सामना करना पड़ा।
लोगों ने की शिकायत
शनिवार को कॉन्सर्ट देखने आए कई नेटिजन्स ने बाद में सोशल मीडिया पर अपनी परेशान करने वाली बातें शेयर कीं। कुछ ने कहा कि कॉन्सर्ट अपने निर्धारित समय से बहुत देर से शुरू हुआ, दूसरों ने शिकायत की कि वॉशरूम और पीने के पानी जैसी सुविधाएं बहुत खराबी थीं।
एक यूजर ने एक्स पर शिकायत करते हुए कहा, "मैं दिलजीत को लाइव देखने के लिए एक्साइटेड था और गोल्ड पिट में टिकटों के लिए 15 हजार खर्च कर दिए... लेकिन मैं बस इतना कहूंगा कि ये वो एक्सपीरिएंस नहीं था जिसकी मुझे उम्मीद थी।" उन्होंने आगे कहा कि फूड और ड्रिंक काउंटर्स के साथ-साथ एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर भी पूरी तरह से मैनेजमेंट खराब था।
उन्होंने कहा, "पास में एक लड़की बेहोश हो गई और स्टाफ का कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए नहीं आया। आखिरकार, उसे फर्स्ट ऐड दिया गया और फिर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यह सब कॉन्सर्ट शुरू होने से पहले ही हुआ। ऐसा लगा कि ऑर्गनाइजेशन और सिक्योरिटी को लेकर सीरियस नहीं थी।"
दुनिया भर में अपने तूफानी दिल-लुमिनाती टूर के बाद, गायक अब अपने मल्टी-सिटी कॉन्सर्ट के लिए भारत आ चुके हैं, जिसकी शुरुआत 26 अक्टूबर, शनिवार को दिल्ली से होगी। उन्होंने स्टेज पर अपने कुछ सबसे बड़े हिट गाने गाए और भीड़ को पागल कर दिया। दिलजीत को अपने प्रदर्शन के दौरान भारतीय तिरंगा लहराते और इतनी बड़ी संख्या में आने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हुए भी देखा गया। दिल्ली के अलावा सिंगर ने हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी, जयपुर, पुणे, चंडीगढ़, लखनऊ और अन्य शहरों में भी म्यूजिक प्रोग्राम का ऐलान किया है।


Click it and Unblock the Notifications