फन्ने खां: अनिल कपूर ने भी पूछा मेरे 'अच्छे दिन कब आएंगे', रिलीज हुआ नया पोस्टर

By Salman

अनिल कपूर समय फिल्म फन्ने खां को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे है। इस फिल्म के लिए अनिल कपूर काफी मेहनत कर रहे है और फिल्म का कॉंसेप्ट काफी ज्यादा अच्छा है। बता दें कि इस फिल्म में बेटी के लिए बाप का संघर्ष दिखाया गया है। अनिल कपूर ने हाल ही में एक फोटो पोस्ट की है और लिखा है कि मेरे अच्छे दिन कब आएंगे। इसके बाद वो लिखते है कि अगर आपके दिल मे भी यही सवाल है तो आप भी मेरी ही तरह है..मेरा पसंदीदा गाना काफी जल्दी सबके सामने आने वाला है।

बता दें कि अनिल कपूर एक के बाद एक फिल्में करते ही रहे है और आखिरी बार वो रेस 3 में नजर आए थे। बता दें कि पोस्टर में अनिल कपूर एक टैक्सी ड्राइवर के गेटअप में खड़े है और वो फिल्म फन्ने खां में टैक्सी ड्राइवर का ही रोल कर रहे है।

anil kapoor, fanne khan, aishwarya rai bachchan, अनिल कपूर, फन्ने खां, ऐश्वर्या राय बच्चन

इस फिल्म में वो अपनी बेटी को सिंगर लता मंगेसकर के जैसा बनाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करते है। इस फिल्म की बात करें को कई और बड़े स्टार्स फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे है।

फिल्म में ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव नजर आएंगे और दिलचस्प बात को ये है कि करीब 17 साल के बाद अनिल कपूर और ऐश्वर्या एक साथ बड़े पर्दे नजर आने वाले है।

बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर और दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके है जोकि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है। ऐश्वर्या राय को लेकर एक बात सामने आई थी कि वो इस फिल्म में थोड़ी देर के लिए ही दिखाई जाएंगी।

खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय फिल्म की शूटिंग में मात्र 12-13 दिनों के लिए शामिल होगी और उनका रोल उतने में ही फिल्मा लिया जाएगा।

बता दें कि ऐश इस इस दौरान एक आइटम नम्बर और एक लव सॉंग में नजर आने वाली है। बता दें कि फिल्म का लोग इंतजार कर रहे है जो कि 3 अगस्त 2018 को रिलीज कर दी जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X