..................... Fanne Khan trailer to attach with Salman Khan's Race 3 - Hindi Filmibeat

सलमान, सनी देओल और ऐश्वर्या राय एक साथ.. ईद पर होगा जबरदस्त धमाका!

कोई शक नहीं कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 इस साल की सबसे बड़ी फिल्म है। ईद पर रिलीज होने वाली इस फिल्म से फैंस और बॉक्स ऑफिस दोनों को ही बेहद उम्मीदें हैं। जाहिर है ईद पर सलमान की फिल्म.. यानि की 300 करोड़ का धमाका। लिहाजा, हर निर्माता अपनी फिल्म का ट्रेलर रेस 3 के साथ जोड़ना चाहता है। अब रेस 3 देखने ज्यादा से ज्यादा लोग आएंगे.. तो दूसरी फिल्म का ट्रेलर भी देखेंगे ही। यानि की फायदा ही फायदा।

अफवाहों की मानें तो ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खान का ट्रेलर सलमान खान की फिल्म रेस 3 के साथ जोड़ा जा सकता है। दरअसल, रेस 3 के साथ दो ट्रेलर जोड़े जाएंगे। पहली फन्ने खान और दूसरी सनी देओल की यमला पगला दिवाना फिर से। जी हां, यानि की सलमान खान को देखने गए फैंस इन दो जबरदस्त सितारों को भी देख सकते हैं।

Fanne Khan

हालांकि फिलहाल फन्ने खान को लेकर अभी बात पक्की नहीं हुई है। लेकिन निर्माता पूरी कोशिश में लगे हुए हैं। बता दें, ऐश्वर्या राय- अनिल कपूर- राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 13 जुलाई को रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म को लेकर एक महीने पहले से क्रेज बनाने की तैयारी है।

खास बात यह भी है कि सनी देओल और ऐश्वर्या राय की फिल्में एक ही दिन पर रिलीज होने वाली है। यानि की धमाकेदार क्लैश। वहीं, रेस 3 में भी जगह पाने को फिलहाल तनातनी लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X