TEASER: अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय की 'फन्ने खां'.. लेकिन फिल्म की जान हैं ये स्टार!
अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म फन्ने खां का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह काफी शानदार है। यहां दर्शकों को सारे किरदारों से मिलाया गया है। फिल्म से पहली बार ऐश्वर्या और राजकुमार का लुक दिखाया गया है, जो कि जबरदस्त है। अतुल मांजरेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऐश्वर्या राय अनिल कपूर की बेटी के किरदार में नजर आएंगी।
फिल्म की टैगलाइन है - ये कहानी उसकी है जो सपनों को बस अपनी धुन सुनाना चाहता है। माना जा रहा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या काफी प्रभावित करने वाली हैं। वह फिल्म में एक रॉक स्टार बनी हुई हैं। वह फैंस के सामने इंडियन मडोना की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर एक स्ट्रगलर सिंगर की भूमिका निभाएंगे।

ऐश के अपोजिट हैं राजकुमार राव, जो उनके साथ रोमांस करते नजर आएंगे। टीजर से ही राजकुमार का किरदार काफी इंप्रेशिव लग रहा है। कोई शक नहीं कि राजकुमार जिस फिल्म में होते हैं, उसे अपना बना लेते हैं।
यहां देंखे फन्ने खां का पहला टीजर-


Click it and Unblock the Notifications











