1st Day 1 Show: ऐश्वर्या के सामने भारी पड़े ये सुपरस्टार- फन्ने खां, मुल्क, कारवा- ओपनिंग रिपोर्ट
Recommended Video

ऐश्वर्या राय- अनिल कपूर की फन्ने खां, ऋषि कपूर की फिल्म मुल्क और इरफान खान की कारवां.. तीनों फिल्में सिनेमाघर में आ चुकी है। तीनों ही फिल्मों ने शुरुआती शोज में 15-20 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दिखाई है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रील पर भी फिल्म ऐवरेज से ऊपर प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
21 साल- सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर मचा था तहलका
तीनों ही फिल्मों को दर्शकों से काफी तगड़ा रिस्पॉस मिल रहा है। मुल्क और कारवां की बात करें तो ये दोनों ही फिल्में कंटेंट के मामले में काफी तगड़ी है। लिहाजा, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिल रहा है। फर्स्ट में मिल रहे रिएक्शन से साफ है कि सिनेमाप्रेमियों को फिल्म बेहद पसंद आ रही है। परर्फोमेंस के मामले में इन तीनों में मुल्क को सबसे दमदार माना जा रहा है। ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की दिल खोलकर तारीफ की जा रही है।

बहरहाल, तीनों फिल्म के क्रेज को देखते हुए कहीं ना कहीं उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर इस वीकेंड तगड़ी कमाई होने वाली है। कलेक्शन के मामले में पहले वीकेंड फन्ने खां स्टारडम के दम पर आगे जा सकती है। लेकिन मुल्क और कारवां लंबे समय तक टिके रहने वाली फिल्में हैं।
यहां जानें तीनों फिल्मों का कैसा मिल रहा है रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications











