सलमान के पीछे ही पड़ गई हैं ऐश्वर्या राय, फिर से हो तय हो गई टक्कर, CLASH फाइनल
ऐश्वर्या राय तो सलमान नाम के पीछे ही पड़ गई। पहले खबर थी कि उनकी फिल्म फन्ने खान, रेस 3 के साथ क्लैश करेगी लेकिन फिर फिल्म पोस्टपोन होकर 13 जुलाई तक के लिए टल गई थी।
अब खबर है कि फन्ने खान फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ होगी और इरफान खान - दलकीर सलमान स्टारर कारवां से क्लैश करेगी। ये क्लैश और भी ज़्यादा दिलचस्प है।

दरअसल, ऐश्वर्या राय ने अपना कमबैक जज़्बा के साथ किया है जहां उनका साथ दिया था इरफान खान ने। और अब ऐश्वर्या उन्हीं की फिल्म से टक्कर लेती दिखाई देंगे। कारवां के साथ, कन्नड़ सुपरस्टार दलकीर सलमान अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
[मुझे केवल ऐश्वर्या के लिए इस्तेमाल किया गया, बहुत बड़ी गलती हो गई]
ऐश्वर्या राय जज़्बा, सरबजीत और ऐ दिल है मुश्किल जैसी तीन बड़ी फिल्में करने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। फन्ने खान में वो राजकुमार राव के अपोज़िट दिखाई देंगी लेकिन फिल्म से लोगों को ज़्यादा उम्मीदें नहीं हैं।
ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया कि हाल ही में मुझसे किसी ने पूछा कि वाकई जज़्बा वो फिल्म थी जिससे तुम अपना कमबैक करना चाहती थी। मैंने कहा यार, एक स्क्रिप्ट थी, वो मुझे अच्छी लगी मैंने कर ली। अब वो चलेगी, नहीं चलेगी ये मैं कैसे बता सकती हूं। और वो किस तरह बनाई जाएगी इस पर भी मेरा कोई ज़ोर नहीं हो सकता।
[सलमान से #EidClash के बाद बैक टू बैक तीन बुकिंग]
माना जा रहा है कि जज़्बा की ही तरह फन्ने खान भी एक औसत सी स्क्रिप्ट है लेकिन ऐश्वर्या राय ने कई शानदार स्क्रिप्ट पढ़कर छोड़ी हैं और ये फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। लिस्ट काफी लंबी है, आराम से पढ़िए -


Click it and Unblock the Notifications
