#FirstLook: ऐश्वर्या राय इतने एटीट्यूड में सलमान खान से करेंगी ईद 2018 पर क्लैश
ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर फन्ने खान, सलमान खान की रेस 3 से ईद में भिड़ने वाली है। और अब फिल्म का फर्स्ट लुक देखकर आपको भी यही लगेगा कि ऐश्वर्या राय बच्चन एकदम बेफिक्र होकर इस क्लैश का इंतज़ार कर रही हैं।
क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन का एक लुक शेयर कर लिखा कि कुछ हसीनाएं होती हैं और फिर एक ऐश्वर्या राय बच्चन होती हैं। हमारी फिल्म का चमकता हुआ सितारा।

फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन एक रॉकस्टार की भूमिका में दिखेंगी और राजकुमार राव उनके बॉयफ्रेंड की भूमिका में हैं। हालांकि फिल्म कहानी है अनिल कपूर की जो एक गरीब पिता हैं लेकिन अपनी बेटी को रॉकस्टार बनाना चाहते हैं।
इसी मोड़ पर अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के किरदार फिल्म में टकराएंगे। दिलचस्प ये है कि फन्ने खान के साथ ही अनिल कपूर रेस 3 का भी हिस्सा हैं और अपनी शूटिंग पूरी कर चुके हैं।
अगर वाकई दोनों फिल्में ईद पर रिलीज़ होती हैं तो काफी समय बाद ऐसा होगा कि किसी सितारे की दो फिल्में एक ही दिन रिलीज़ हुई हो।
अब देखना है कि फन्ने खान से ऐश्वर्या राय अपने पुराने वाले बॉक्स ऑफिस दिन वापस ला पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications

