फोनी तूफान- बॉलीवुड सुपरस्टार्स ने भी की उड़ीसा के लिए प्रार्थना- देखिए Tweets
काफी समय से चल रहे फोनी तूफान को लेकर आज उड़ीसा समेत देश के तीन राज्यों में हाइ एलर्ट घोषित कर दिया है। बता दें कि उड़ीसा में इस तूफान का आज प्रवेश हुआ और तबाही का ये मंजर देखकर सभी देशवासी उड़ीसा के लोगों के लिए प्रार्थना और दुआ कर रहे हैं। इन सब में हमारे बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी किसी भी तरह से पीछे नहीं हैं और ऐसी कुदरत का रुप देखकर वो प्रार्थना कर रहे हैं। सुपरस्टार अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया समेत कई सितारों ने ट्वीट करते हुए प्रार्थना की है।
आज सुबह की शुरुआत से ही इसी बात को लेकर चर्चा थी और हर जगहों पर इसके लिए हाईएलर्ट घोषित कर दिया गया था। उड़ीसा में अब तक काफी ज्यादा तबाही हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











