#6DaysToFan: शाहरूख की फिल्म की 10 तस्वीरें...फ्राइडे तक कर देंगी बेचैन!
शाहरूख खान की फैन का रिलीज़ होने के लिए तैयार है लेकिन फैन्स से अब इसका इंतज़ार नहीं हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को वाकई हैरान कर के रख दिया था। अब तक फैन के बारे में लोगों ने जो भी देखा उन्हें लगा कि एक जबरा फैन की गरदा फिल्म है।
एक बार, दो बार, तीन बार....आपने जितनी बार फैन का ट्रेलर देख लिया हो, फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस आप पकड़ ही नहीं पाएंगे। और इसलिए अब फ्राइडे 15 अप्रैल तक का इंतज़ार फैन्स के लिए मुश्किल हो रहा है।
[सलमान से शाहरूख तक....हर कोई...हर जगह...बस फैन हो गया!]
शाहरूख खान स्टारर फैन - गौरव चानना और आर्यन खन्ना की कहानी है। आर्यन खन्ना एक सुपरस्टार है जिसका सबसे बड़ा फैन है - गौरव चानना।
लेकिन जब गौरव चानना अपने ही सुपरस्टार का सबसे बड़ा दुश्मन बनने पर उतर आए तो सुपरस्टार और फैन की ये दुश्मनी कितनी महंगी हो सकती है यही फिल्म की कहानी है।
जितने ज़बर्दस्त डायलॉग्स हैं, उतना ही धमाकेदार शाहरूख खान के दोनों रोल। देखिए वो 10 सीन जिन्हें देखकर आप फिल्म में और उलझ जाएंगे -


Click it and Unblock the Notifications














