#FanTeaser: शाहरूख खान जैसा तोहफा किसी सुुपरस्टार ने फैन्स को नहीं दिया!
#FanTeaser: शाहरूख खान ने 2 मिनट 37 सेकंड मे साबित कर दिया कि लोग शाहरूख खान के फैन क्यों हैं। जो तोहफा अपने ही जन्मदिन पर उन्होंने अपने फैन्स को दिया है वो किसी सुपरस्टार ने पिछले 50 सालों में नहीं दिया। शाहरूख खान के फैन टीज़र में गौरव जो उनका सबसे बड़ा फैन है, उससे आपको प्यार हो जाएगा।
शाहरूख खान के मेकअप से लेकर आवाज़ औऱ अदा सब कुछ उम्दा है। टीज़र की सबसे बेहतरीन लाइन है कि आर्यन खन्ना से जो मिट्टी बची भगवान ने उससे मुझे बना दिया। फैन कहानी है एक सुपरस्टार आर्यन खन्ना की और उनके सबसे बड़े फैन गौरव की और इस टीज़र में गौरव आपका दिल जीत लेंगे। देखिए फैन का टीज़र -
fan teaser shahrukh khan maneesh sharma फैन टीज़र शाहरूख खान मनीष शर्मा happy birthday shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications



