DHAMAKA: साल 2016.. आखिर एक साथ आ ही गए शाहरूख- सलमान खान!

By Neeti

इस साल शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हुई है.. वहीं सलमान खान की भी सिर्फ एक फिल्म 'सुल्तान' आई। दोनों ही फिल्में यशराज बैनर तले बनी है। लिहाजा, दोनों ही फिल्मों को एक साथ 'बुसान इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल' में स्क्रीन किया जाएगा।

6 से 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में अली अब्बास जफर निर्देशित फिल्म 'सुल्तान' ओपन सिनेमा सेक्शन में प्रदर्शित की जाएगी। वहीं मनीष शर्मा निर्देशित 'फैन' एशियन सिनेमा सेक्शन में दिखाई जाएगी। हम्मम.. कोई शक नहीं कि खान्स फैन इस खबर से बेहद खुश होंगे। आखिर साल खत्म होते होते शाहरूख- सलमान एक साथ आ ही गए।

[CONFIRM: शाहरूख vs ऋतिक रोशन.. 'कृष 4' की FINAL रिलीज डेट]

Fan and Sultan

बहरहाल, फिल्म फेस्टिवल की बात छोड़ दें.. तो सलमान, शाहरूख की कई फिल्में लाइन में हैं। दोनों खान एक के बाद एक धमाकेदार फिल्मों के साथ फैंस के सामने आने वाले हैं। यहां देंखे शाहरूख खान, सलमान खान की आने वाली फिल्में-

डियर जिंदगी

इंग्लिश- विंग्लिश फेम निर्देशक गौरी शिंदे की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट को लॉक किया गया है। यह एक अलग तरह की लव- स्टोरी होगी। फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।

ट्यूबलाइट

सलमान खान भला अपनी ईद कैसे छोड़ सकते हैं। साल 2017 की ईद आएगी कबीर खान- सलमान खान ट्यूबलाइट..

रईस

राहुल ढ़ोलकिया की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर में शाहरूख का काफी डार्क किरदार दिखाया गया है। फिल्म ईद के मौके पर इस साल रिलीज होने वाली थी। अब 26 जनवरी को रिलीज होगी।

टाईगर जिंदा है

सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। वहीं, फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा है। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

द रिंग

वहीं, शाहरूख खान ने इम्तियाज अली की अगली फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी है। फिल्म 2017 के अगस्त में रिलीज हो सकती है.

दबंग 3

सलमान खान की फिल्म दबंग के सीक्वल दबंर 3 लिए 2018 की ईद फाइनल की जा रही है। फिलहाल फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है।

आनंद एल राय की फिल्म

आनंद एल राय के निर्देशन में बन रही शाहरूख खान की फिल्म 21 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X