एयरपोर्ट पर श्रद्धा कपूर को फैन ने घुटनो पर बैठ किया प्रपोज़, दिल जीत लेगी हसीना की सादगी

श्रद्धा कपूर को बॉलीवुड की मशहूर और बेहद ही सादगी भरी अभिनेत्रियों में गिना जाता है। कुछ वक्त पहले श्रद्धा कपूर को रणबीर कपूर के साथ में फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा जा चुका है। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी अच्छा खासा रिस्पांस मिला। लेकिन हाल ही में श्रद्धा कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन श्रद्धा कपूर के साथ में एक ऐसी घटना घटी, जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद होगी।
फैन की हरकत ने हर किसी को चौंकाया
श्रद्धा कपूर के लाखों चाहने वाले हैं और आपको बता दें कि उनके मेल फैंस भी काफी सारे हैं। उनके फैंस की एक झलक पाने के लिए घंटों तक एयरपोर्ट के बाहर उनका इंतजार करते रहते हैं। लेकिन इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल आपको बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस से मिलने उनका एक फैन आया। जिसने श्रद्धा कपूर के साथ-साथ हर किसी को चौंका दिया।
श्रद्धा को फैन ने घुटनों पर बैठकर किया प्रपोज
दरअसल आपको बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में नजर आया कि श्रद्धा कपूर का फैन उनके लिए रेड फूलों का गुलदस्ता लेकर आया। जैसे ही उनका जबरा फैन एक्ट्रेस को देखता है वैसे ही गुलाब का गुलदस्ता लेकर वह घुटनों पर बैठकर एक्ट्रेस को प्रपोज कर देता है। श्रद्धा भी अपने फैन का ऐसा अंदाज़ देख काफी ज्यादा इंप्रेस हो जाती है। उसका दिल रखने के लिए उसके साथ हाथ मिलाती है और तस्वीरें भी खिंचवाती है।
वीडियो पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर का यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है और साथ ही उनके फैंस लगातार कमेंट करते हुए भी नजर आए। बता दें कि इस वीडियो में श्रद्धा कपूर को वाइट फुल स्लीव टॉप और वाइट शॉर्ट पहले हुए देखा गया। इसी के साथ उन्होंने स्नीकर के साथ में इस लुक को कंप्लीट किया। इस वीडियो पर कुछ लोगों ने कमेंट किया और एक यूजर ने तो लिखा कि श्रद्धा कितनी हंबल और फिट नजर आती हैं। एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि स्कूल जा कर पढ़ाई करो, इतनी छोटी उम्र में सेलिब्रिटी को पटा रहे हो। वही एक और यूजर लिखता है कि इसके बाप को जानते हो कि नहीं... इसके लिए पुरानी फिल्में देखो।
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
अगर हम श्रद्धा कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्हें रणबीर कपूर के साथ में 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में देखा गया। अब जल्दी ही एक्ट्रेस को उनकी आने वाली फिल्म स्त्री 2 के लिए काफी ज्यादा सुर्खियों में देखा जा रहा है। श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है। फिल्म के पहले पार्ट की तरह ही इस बार भी उनके साथ में राजकुमार राव नजर आएंगे और इस फिल्म को अगस्त 2024 में रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications