POSTER: फैन का ताज़ा पोस्टर...डबल सस्पेंस को और बढ़ा देगा!
शाहरूख खान स्टारर फैन का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया और ये फिल्म का सस्पेंस थोड़ा और बढ़ा रहा है। हालांकि फैन के सारे पोस्टर लगभग एक ही जैसे दिख रहे हैं।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। और हमें यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि यह ट्रेलर कुछ ऐसा लेकर आया है, जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपरस्टार भी शाहरूख हैं और फैन भी शाहरूख।
[W.O.W. सलमान के एक ऑटोग्राफ ने बना दी थी रणबीर की लाइफ!]
फिल्म के पहले दो टीजर और गानों से जहां फिल्म काफी हैप्पी गो लकी लग रही थी। वहीं, ट्रेलर ने सबको हिला कर रख दिया है। इतना इंटेंस शाहरूख काफी सालों के बाद हमने देखा है।
फैन का ट्रेलर आपको उस कदर उलझा देगा.. कि फिल्म रिलीज तक इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। हालांकि ट्रेलर के बाद से ही फिल्म को हॉलीवुड की एक फिल्म द फैन से कॉपी बताया जा रहा है।
[थप्पड़ से नहीं...बस शाहरूख से 'डर' लगता है साहब!]
जानिए फैन की कुछ बहुत दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications














